Showing posts with label दर्शन. Show all posts

आल्हाद से निर्वासन

We, unaccustomed to courage
exiles from delight
live coiled in shells of loneliness
until love leaves its high holy temple
and comes into our sight
to liberate us into life.

Love arrives
and in its train come ecstasies
old memories of pleasure
ancient histories of pain.
Yet if we are bold,
love strikes away the chains of fear
from our souls.

We are weaned from our timidity
In the flush of love's light
we dare be brave
And suddenly we see
that love costs all we are
and will ever be.
Yet it is only love
which sets us free.

●
Maya Angelou 


असहज हैं हम साहसिक होने को
आल्हाद से निर्वासन
कुंडलित, अकेलेपन के खोल में
तब तक जब तक कि
प्रेम तज न दे अपना पवित्र मंदिर
और आ जाये हमारे संज्ञान में
जीवन में हमें आजाद करने
प्रेम का प्रस्फुटन
और धारा इसकी, लाती है परमानन्द
खुशियों भरी यादें पुरानी
प्राचीन इतिहास दर्द भरे
हों निर्भीक हम, तब भी
प्रेम पराजय देता है भय को
हमारी आत्मा की गहराई से
होते हैं कायरता से हम विमुख
प्रेम आवेग के आलोक में
साहस की पा जाते हैं हिम्मत
और अचानक हम देखते हैं
कि प्यार कीमती है हम सभी के लिए
और रहेगा, हमेशा
यह केवल प्रेम ही है

अनुवाद ● जोगेन्द्र सिंह Jogendra Singh Thu, Dec 23, 2010 at 4:40 AM
.

ईश्वर ही की सेवा

The service of mankind is the service of God. There is not a single religion which does not preach the ideal of service to humanity. The idea that God loves those who love their fellow men is rightly brought out by the famous poet Leigh Hunt in his poem Abou Ben Adam . In a dream Abou saw an angel preparing a list of those who loved God. Abou's name did not figure in the list . But since he loved his fellow men , his name was put at the top in the list of those whom God had blessed. Mother Teresa was a living example of a lady who had dedicated her life to the service of the poorest of the poor , the dying and the destitute. For her noble deeds she is praised throughout the world. Jesus once told the people ," I was hungry and you gave Me food, I was thirsty and you gave Me drink." What is given to man is directly given to God. 

मनुष्य जाति की सेवा एक तरह से ईश्वर ही की सेवा है ! यहाँ कोई एक भी ऐसा अकेला धर्म नहीं है जो मानवता की सेवा का उपदेश ना देता हो ! प्रसिद्द कवि "लेफ हंट" ने अपनी कविता "अबू बेन एडम" से उल्लेखित किया है एक ऐसा विचार जिसमें ईश्वर उनसे प्रेम रखता है जो उसके मानने वालों से प्रेम करते हैं ! अपने एक स्वप्न में अबू ने क्या देखा कि एक परी उनके नामों कि सूची बना रही है जिन्होंने ईश्वर को प्रेम किया ! अबू का अपना नाम उस सूची में दीगर नहीं हो रहा था ! परन्तु चूँकि उसने अपने साथी मनुष्यों से प्रेम किया था, उसका नाम उन लोगों में सबसे ऊपर मिला जिन्हें स्वयं भगवान का आशीष मिला होता है ! "मदर टेरेसा" एक महिला का एक जीवित उदाहरण थीं जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन उन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया था जो गरीब-गुरबार, मरते हुए और अभावग्रस्त लोग थे ! उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए वे सम्पूर्ण विश्व में पूजी जाती हैं ! एक बार जीसस ने लोगों को बताया "मैं भूखा था और तुमने मुझे खाना दिया, मैं प्यासा था और तुमने मुझे पीने को दिया !" जो कुछ भी आदमी को दिया जायेगा वह सीधे भगवान तक पहुँच जायेगा !

अनुवाद : जोगेन्द्र सिंह Jogendra Singh Thu, Dec 23, 2010 at 3:40 AM
.

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...